2023 की पुरष हॉकी विश्व कप की मेज़बानी करेगा भारत
Medhaj News 8 Nov 19 , 06:01:39 Sports
भारत को 2023 के पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2023 Men Hockey World Cup) की मेजबानी मिली है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की साल 2019 की आखिरी मीटिंग में यह फैसला लिया गया। भारत ने पिछले साल 2018 में भी पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। यह काफी सफल रहा था। ऐसे में भारत को मेजबानी दिए जाने को मजबूती मिली थी, 2018 का पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम ने जीता था। भुवनेश्वर में खेले गए के फाइनल में उसने नीदरलैंड को हराया था। इसी बीच 2022 का महिला हॉकी वर्ल्ड कप स्पेन व नीदरलैंड में खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने बताया कि यह टूर्नामेंट 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा। वहीं महिला हॉकी वर्ल्ड कप 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच होना है।






























