KL Rahul की वजह से अथिया शेट्टी पर आया संकट
KL Rahul भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते है। वैसे तो वो आक्रामक अंदाज़ में खेलना पसंद करते है। पर इस बार वो डिफेंसिव मोड में नज़र आ रहे है। आथिया शेट्टी की एक पोस्ट पर फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस के कमेंट ने केएल राहुल की 'लव स्टोरी' को एक नया मोड़ दे दिया है। दरअसल, आथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में लिखा था- “Trust the Timing of your Life.” अपने जीवन में समय पर भरोसा रखो। इस पर विक्रम फडनीस ने ऐसा कमेंट किया, जिसके बाद आथिया का नाम क्रिकेटर केएल राहुल से एक बार फिर से जोड़ा जा रहा है। केएल राहुल का नाम पहले भी जोड़ा गया था, लेकिन आकांक्षा रंजन कपूर के साथ खबरें आने के बाद यह मामला ठंडा पड़ गया था, लेकिन अब विक्रम फडनीस के कमेंट के बाद केएल राहुल और आथिया शेट्टी के अफेयर की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है।
आथिया शेट्टी की पोस्ट पर विक्रम फडनीस ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा- चलो केएल चलें??? कुआला-लंपुर।" इसके साथ ही उन्होंने इमोजी भी बनाए। विक्रम ने इस पोस्ट पर सिर्फ केएल लिखा था, लेकिन विक्रम के इस कमेंट पर आथिया ने जवाब दिया- "आपको ब्लॉक करने का समय आ चुका है।" आथिया के इस कमेंट के जवाब में विक्रम ने लिखा- "मैं इसकी अंपायर से शिकायत करूंगा और एक बार विकेट गिर गया तो पवेलियन वापस लौटना पड़ेगा।" विक्रम के इन कमेंट्स के बाद फैन्स केएल राहुल और आथिया शेट्टी की लवस्टोरी पर कमेंट भी कर रहे हैं।



