NZvsBAN: ब्रूम के शतक से न्यूजीलैंड ने बंग्लादेश को 67 रनों से हराया! सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

Rajat Tripathi  |  Sports  |  29 Dec 16,12:25:32  |  

न्यूजीलैंड के ओवल मैदान में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने मेहमान बंग्लादेश को 67 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बंग्लादेश की पूरी टीम 184 रनों पर ऑलआउट हो गई। ब्रूम को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

इसे भी पढ़े - झटकाः लश्कर के छात्र संगठन को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन!

ब्रूम के शतक से न्यूजीलैंड ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही। मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद लैंथम (22) और केन विलियम्सन (14) रन बनाकर जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद ब्रूम ने एक छोर पर से भार संभाला। और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 109 रनों की पारी खेली। इसके बाद रोंची (35) और नीशाम (28) ने छोटी पारियां खेली। बंग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा ने 3, तस्किन अहमह और शाकिब-अल-हसन ने 2-2, जबकि मोसैक हुसैन और सुभाशीष राय ने 1-1 विकेट लिए।

इसे भी पढ़े - इंटरव्यूः कांग्रेस के 132वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता आलोक शर्मा के साथ बातचीत........देखें वीडियो

बंग्लादेश का फ्लॉप शो

251 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंग्लादेश टीम ने सधी शुरूआत दी। तमीम इकबाल (16) और इमरूल कायस ने (59) रन बनाए। इसके बाद कोई भी बंग्लादेशी बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया और पूरी टीम 42.4 ओवर में 184 रनों पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियम्सन ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी ने 2-2, जबकि सैंटनर और फॉर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट लिया।

इस जीत साथ न्यूजीलैंड टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त ले ली है।