#NZvsBAN: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बंग्लादेश को 77 रनों से हराया!

Rajat Tripathi  |  Sports  |  26 Dec 16,12:30:18  |  
new_zeland.jpg

न्यूजीलैंड के क्राइसचर्च में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड ने बंग्लादेश को 77 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंग्लादेश की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 44.5 ओवरों में 264 रनों पर सिमट गई।

इसे भी पढ़े - #ClockBack2016: इस साल इतना विराट हुए कोहली!

342 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंग्लादेशी टीम की ओर से शाकिब-अल-हसन (59) और मोसैक हुसैन ने शानदार 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मुशिफिकुर रहमान (42) और तमीम इकबाल (38) रन ही कुछ संघर्ष कर सके। न्यूजीलैंड की ओर से फर्ग्यूशन और नीशाम ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा टिम साउदी ने 2 जबकि मिशेल सैंटनर ने 1 विकेट लिया।

इसे भी पढ़े - परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 का परीक्षण सफल! पूरा चीन होगा हमारे जद में

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने लैंथम के शानदार शतक के दम पर निर्धारित ओवरों में 341 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड की ओर से मुनरो ने भी 87 रनों की आक्रामक पारी खेली। बंग्लादेश की ओर से शाकिब-अल-हसन ने 3 विकेट लिएष इसके अलावा तस्किन अहमद और मुस्तीफिजुर रहमान ने 2-2 विकेट लिए।