दूसरे टेस्ट से पहले भारत को लगा झटका, चोट के वजह से रोहित और अश्विन बाहर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला पर्थ में शुक्रवार से खेला जाना है। ऐसे खबरें आ रही हैं कि भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। पर्थ टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने 13 सदस्यीय स्क्वाड का भी एलान कर दिया है। इसमें विराट कोहली (कप्तान) समेत मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम शामिल है।
आप को बता दें कि अभ्यास मैच में घायल हुए टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर पहले ही कप्तान कोहली और सेलेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ी हुई थीं। ऐसे में टीम के दो बड़े खिलाड़ियों के सीरीज के बीच में ही घायल होने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से मात दी थी। इस मैच में अश्विन ने दोनों ही पारियों में 3-3 विकेट हासिल किए थे।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...



