भारत के ये खिलाड़ी खेलेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज
भारत(India) में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका(SA) के खिलाफ खिलाडियों का चयन हो गया है। 2 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में ये खिलाडी लेनें हिस्सा।
खिलाडी: विराट कोहली (कप्तान)(Virat Kohli), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे( उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और शुभमन गिल।
टीम इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए केएल राहुल(KL Rahul), को टीम से बाहर कर दिया है। शुभमन गिल(Shubhman GIll) को राहुल की जगह टेस्ट टीम में मौका मिला है। बता दें शुभमन गिल पिछले कुछ समय से फर्स्ट क्लास में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका फर्स्ट क्लास करियर में 70 से ज्यादा का औसत है।
शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज और मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। हां, जरूरत पड़ने पर वह बैक-अप ओपनर हो सकता है। देश में सलामी बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है। हमने खिलाड़ियों का एक अच्छा पूल बनाया है। प्रियांक पांचाल और अभिमन्यु ईश्वरन हैं, जो घरेलू सर्किट में वास्तव में अच्छा कर रहे हैं, एमएसके प्रसाद ने कहा।
भारतीय टीम 2 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला मैच विशाखापट्टनम में होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर को पुणे और तीसरा टेस्ट रांची में खेला जाएगा। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला, दूसरा टी20 मोहाली में और आखिरी मुकाबला बेंगलुरू में होगा।




