विदेशी धरती पर विराट कोहली ने तोड़ा द्रविड़ का रिकॉर्ड, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नज़र

Medhajnews 27 Dec 18 , 06:01:38 Sports

मेलबर्न। कप्तान विराट कोहली भारत की तरफ से विदेशी सरजमीं पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी 82 रन की पारी के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विराट कोहली के नाम पर वर्ष 2018 में विदेशी धरती पर 1138 रन दर्ज हो गए हैं और उन्होंने राहुल द्रविड़ के 2002 में बनाए गए 1137 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। राहुल द्रविड़ ने 2002 में विदेश में कुल 11 टेस्ट खेले थे, जिसकी 18 पारियों में उन्होंने 66.88 की औसत से 1137 रन बनाए थे। इस दौरान द्रविड़ ने चार शतक और पांच अर्धशतक जमाए। द्रविड़ का रिकॉर्ड अपने नाम करने के तुरंत बाद ही कोहली ने मिशेल स्टार्क की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच थमा दिया।


भारतीय कप्तान अगर दूसरी पारी में 74 रन बनाने में सफल रहते हैं तो एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी पिचों पर सर्वाधिक रन का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम पर हो जाएगा। अभी विश्व स्तर पर देखा जाए तो विदेशी जमीन पर एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम दर्ज हैं। स्मिथ ने 2008 में 11 मैचों में 1212 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। विव ने 1976 में केवल 7 मैचों में 1154 रन बनाए थे। विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और मोहिंदर अमरनाथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं।


कोहली ने इस साल दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों में 47.66 की औसत से 286 रन और इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों 59.30 की औसत से 593 रन बनाए। वे ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में अब तक 51.80 की औसत से 259 रन बना चुके हैं। कोहली ने 2018 में अब तक कुल 1322 रन बनाए हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “आगे बढ़ने की चाहत”

    • नमक सर्दी का, इसके कई है फायदे

    • व्यक्ति में छिपा उसका अस्तित्व

    • "'Three Thousand Stitches: Ordinary People, Extraordinary Lives" - An Excerpt from Sudha Murthy's Novel

    • इंडिया That Is भारत