Headline



वर्ल्ड-कप की हार के बाद पहली बार छलका विराट कोहली का दर्द

Medhaj News 3 Aug 19 , 06:01:39 Sports

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद टीम इंडिया टूट चुकी थी, जिससे बाहर निकलने में टीम इंडिया को समय लगा और अब टीम वर्ल्ड कप के बाद आज अपने पहले दौरे का आगाज करेगी | वेस्टइंडीज के बाद विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया फ्लोरिडा में सीरीज का पहला टी20 मैच खेलेगी | उससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच की पूर्व संध्या को उस हार को याद करते हुए कहा कि उस सेमीफाइनल के बाद कुछ दिन निकालने काफी मुश्किल हो गए थे, लेकिन अब उनका ध्यान अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर हैं | कोहली ने कहा कि वर्ल्ड कप से बाहर होने जाने के बाद शुरुआती पहला सप्ताह तो काफी मुश्किल रहा था | उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट खत्म न हो जाने तक, हर सुबह जब सोकर उठते थे तो वह सबसे बुरा अहसास होता था | कोहली ने कहा कि हम सभी पेशेवर हैं और हमें आगे बढ़ना था | हर टीम आगे बढ़ती है | भारतीय कप्तान ने कहा कि फील्डिंग सेशन और कुछ देर जो हमने साथ बिताए, वे काफी अच्छे थे | उन्होंने कहा कि हर कोई उत्साहित नजर आ रहा था | खेलने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा था और फिर से मैदान पर लौटना चाहता था | भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम के रूप में यही सबसे अच्छी बात है कि जो आप कर सकते है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?