केरल में जाए, पाएं मन की शांति
रोजमर्रा की लाइफ में कहीं ऑफिस का स्ट्रेस तो कहीं घर की टेंशन...ऐसे में मन करता है कुछ समय के लिए कहीं ऐसे स्थान पर जाया जाये जहां मन को थोड़ी शांति मिले और हम थोड़ा रिलेक्स कर पाएं। अगर आप भी मन की शंति के लिए ऐसी ही किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो केरल से बेहतर कोई जगह आपको नहीं मिलेगी।
यहां का अनुभव जिंदगी भर आपको याद रहेगा। जहाँ नजर डालो हरियाली ही हरियाली और समुंद्र का ऐसा रूप जो आपने किसी दूसरे राज्य में शायद ही अनुभव किया हो। प्रकृति के इतने खूबसूरत नज़ारे देखकर स्ट्रेस पल में छूमंतर हो जाता है। यूं तो इंडिया के अंतिम कोने पर बसे केरल में हर जगह खूबसूरत है लेकिन दो चीजें इसे और खास बना देती हैं। पहला है कोवलम बीच, दूसरा है बैक वाटर्स…
तो चलिए आज केरल की इन जगहों के बारें में आपको बताते है-
-कोवलम बीच
किसी भी ट्रेवल पैकेज में केरल घूमने की शुरुआत कोवलम से ही होती है। यह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 16 किलोमीटर दूर है और इसे इंडिया के बेस्ट बीच में शुमार किया जाता है। कोवलम में इवनिंग बीच, लाइट हाउस बीच साथ-साथ हैं और खास बात ये है कि इन बीचों पर आप आराम से पानी में फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं क्योंकि यह गहरे नहीं हैं।
-बैक वाटर्स
केरल में बैकवाटर्स (यानी समुद्र का पानी जो लौटकर जमीन की तरफ आ जाता है) नहीं देखा तो क्या देखा। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली और नारियल के पेड़ों के साथ बैक वाटर्स। यह किसी जन्नत से कम लगता। इसके साथ ही इन्हें और खास बनाते हैं इनपर चलने वाले हाउस बोट। बांस से बने हाउस बोट आपको धीमे धीमे पानी में चलते रहते हैं। 7 से 15 हजार रुपये खर्च आप फैमिली के साथ एक रात हाउस बोट में घूम सकते हैं।
यूं तो केरल जाने के लिए पूरा साल ही बेहतर है लेकिन गर्मियों से पहले यानि की मार्च तक का सीजन बेस्ट है। और हाँ केरल जब भी जाएं सूती कपड़े, हेट ले जाना न भूलें, क्योंकि उमस से आप परेशान हो सकते हैं।
