चायवाले बना हीरो, जल्द रिलीज होगी पहली फिल्म ‘कबीर’
हाल ही में पाकिस्तान का एक चाय वाला अरशद खान सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ था। सुर्खियों में रहने का कारण उनके स्मार्ट लुक्स हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा था इतना हॉट और हैंडसम एक चायवाला हो सकता है।
किसी फोटोग्राफर ने इसकी फोटो क्लिक कर फेसबुक पर शेयर कर दी थी, तब से लेकर अब तक उस तस्वीर को लाखों करोड़ों लोग लाइक व शेयर कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- HOT! ‘चायेवाला’ का SWAG देख आप भी बन जाएंगे इसके फैन, देखे वीडियो...
इस फोटो के वायरल होने पर इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इनको एक वीडियो सॉन्ग में मेन मेल लीड ऑफर कर दिया गया। यह वीडियो सॉन्ग भी काफी वायरल हुआ।
अब इनको एक फिल्म भी ऑफर की गई है। फिल्म का नाम ‘कबीर’ है। अरशद जल्दी ही वो फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
एक इंटरव्यू में उन्हें बातया कि उन्हें एक नहीं बल्कि ढेरों फिल्म ऑफर हुई हैं, लेकिन स्क्रिप्ट पंसद नहीं आई। काफी स्क्रिप्ट के बाद उन्हें कबीर कि स्क्रिप्ट पसंद आई और तब उन्होंने इसे साइन किया।
