Headline


समझौता रद्द, बौखलाया पाकिस्तान अब नई-नई चाल चल रहा

Medhaj News 8 Aug 19,22:12:50 World

धारा 370 पर पाकिस्तान बोखला गया है, राजनियक संबंध तोड़ने के बाद , व्यापार बंद किया और अब समझौता एक्सप्रेस बंद कर दी, चलती हुई ट्रैन बाघा बॉर्डर पर ही रोक दी गई , यात्री परेशान है ये अचानक क्या हुआ। पाकिस्तान ने भारत को कहा है अपना ड्राइवर भेजे ताकि वो उसे अटारी बॉर्डर ला सके। पाकिस्तान और उसकी सेना अब दबाव में है और यही दबाव उनसे ग़लत फ़ैसले लेने को मजबूर कर रहा है। अटारी अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आज पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस को भारत आना था, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान से मैसेज भेजा गया कि भारतीय रेल अपने ड्राइवर और क्रू मेंबर को भेजकर समझौता एक्सप्रेस को ले जाए | उन्होंने बताया की पाकिस्तानी रेलवे ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते यह बात कही | अरविंद कुमार ने बताया कि अब भारतीय रेल ड्राइवर और गार्ड, जिनके पास वीजा है, उन्हें समझौता एक्सप्रेस लेने भेेजा जाएगा |





उल्‍लेखनीय है कि कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने से बौखलाया पाकिस्‍तान अब नई-नई चाल चल रहा है | पाकिस्‍तान ने गुरुवार भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध स्थगित करने का फैसला लिया है और भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्‍तान छोड़ने के लिए कहा | यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान ने की | पाकिस्तान में हालात ऐसे है कि आवाम को खुश करने केलिये जल्दी ही सीज फायर का उलंघन होगा और कुछ बनाबटी तस्वीर जिसमे पाकिस्तान का महिमामंडन हो दिखाया जायेगा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl