Headline


Amazon के जंगलों में लगी आग मची भीषड़ तबाही

Medhaj News 22 Aug 19,23:38:16 World

ऐमज़ॉन जंगल में विश्व के 10% जीव जंतु की प्रजातियां रहती है। यहां आग लगना आम बात है। लेकिन इस बार यहाँ जो आग लगी है वह बहुत भयानक है। ये आग इनती भयानक है कि इसके प्रभाव से ब्राजील का साओ पाउलो अंधेरे में ही डूब गया। सोमवार को साओ पाओलो शहर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लगभग एक घंटे तक रहा ब्लैकआउट, ऐमज़ॉन और रोंडानिया के राज्यों में लगी आग से निकलने वाली तेज हवाओं ने 2,700 किमी क्षेत्र को प्रभावित किया। ब्राजील के शहर साओ पाउलो में दिन के 3-4 बजे ही अंधेरा हो गया है। यह अंधेरा जंगल में फैली आग की वजह से है, सारा शहर धुआं-धुआं नज़र आ रहा है। आग में लाखों की संख्या में पेड़ों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस आग को लेकर लोग सोशल साइट्स पर यहां की फोटो और वीडियोज शेयर करते हुए हालात जल्द बेहतर होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और चिंता जताई है। आलिया भट्ट ने लगी आग की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा प्लेनेट के फेफड़े जल रहे हैं।





अक्षय कुमार ने लिखा तकलीफ देने वाली खबर है। ये आग इतनी बढ़ गई है कि ब्राजील का साओ पाउलो में धुंध की वजह से अंधेरा छाया हुआ है।अमेजन रेन फॉरेस्ट प्लेनेट का 20% ऑक्सीजन क्रिएट करते हैं। ऐसे में इन जंगलों का नष्ट होना वाकई चिंता की बात है।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl