झटकाः लश्कर के छात्र संगठन को अमेरिका ने घोषित किया आतंकी संगठन!
पाकिस्तान दुनिया के खूंखार आतंकियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह में से एक है। तभी तो वहां लश्कर और इंडियन मुजाहिद्दीन और हिजबुल के आतंकी बेखौफ होकर घूमते हैं। हाफिज सईद और अजहर मसूद जैसे “नापाक” आतंकी पाकिस्तान में नेता बनकर घूमते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिका ने हाफिज सईद को आतंकी घोषित कर रखा है। ऐसे में अमेरिका ने पाकिस्तान में आतंकी संगठनों को लेकर एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कड़े तेवर इख्तियार किए हैं। बता दें, अमेरिका ने लश्कर के छात्र संगठन को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।
इसे भी पढ़े - नए साल से पहले देश को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी! नए ऐलान भी संभव
अमेरिका ने लश्कर की छात्र शाखा अल मुहम्मदिया स्टूडेंट्स को आतंकी संगठन घोषित करते हुए इसके दो वरिष्ठ आतंकी नेताओं मुहम्मद सरवर और शाहिद महमूद पर भी प्रतिबंध लगा दिया। ये दोनों फिलहाल पाकिस्तान में रहते हैं। अमेरिका ने इन्हें वैश्विक आतंकी घोषिथ कर दिया। इससे पहले 2001 में अमेरिका ने लश्कर को आतंकी संगठन घोषित किया था।
इसे भी पढ़े - दुस्साहसः घाटी के बांदीपोरा में आतंकियों के साथ गोलीबारी! 2 जवान घायल
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लश्कर कई बार अपने नाम बदल चुका है। प्रतिबंधों से बचने के लिए नए-नए संगठन बनाता रहता है। इसी तरह से अल मुहम्मदिया स्टूडेंट्स इसकी छात्र शाखा है। यह 2009 में गठित हुआ था। यह संगठन लश्कर से साथ मिलकर युवाओं को बरगलाकर आतंकी बनता था।
