भारत आने वाले टूरिस्ट्स को चेतावनी, हो सकता है उनपर आतंकी हमला!

मेधज न्यूज  |  World  |  31 Dec 16,17:10:04  |  

भारत आने वाले टूरिस्ट्स को इजारइल ने आतंकी हमले के मद्देनजर आगह किया है कि पश्चिम देशों के नागरिकों पर आतंकी हमले के तहत खतरा मंडरा रहा है।

इजरायल की एंटी-टेररिज्‍म डायरेक्‍टोरेट की ओर से नए साल का जश्‍न मनाने वाले पर्यटकों को दक्षिण पश्चिम भारत में खासतौर पर खतरा बताया गया है।

इसे भी पढ़ें- ...तो यहां से शुरु हुई थी विराट-अनुष्का की लव स्टोरी!

बता दें कि भारत के तटीय इलाकों में नव वर्ष के समारोहों की धूम रहती है। यहां नए साल के स्वागत में देश-विदेश के लाखों टूरिस्ट जुटते हैं। तटिय इलाकों ख़ासकर गोवा, मुंबई और कोच्चि आदि जगहों पर नए साल पर अलग-अलग समारोहों की धूम रहती है। ऐसी भीड़-भाड़ वाले इलाकों जैसे पब, बीच, मार्केट, शॉपिग एरिया आदि को निशाना बनाया जा सकता है। टूरिस्टों को ऐसी जगहों से दूर रहने को कहा गया है। टूरिस्टों को चौकन्ना रहने और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर बनाए रखने को भी कहा गया है।

दिल्ली में इजरायली दूतावास ने भी इस चेतावनी की पुष्टि की है। इजरायल के लोगों से कहा गया है कि वे भारत आने वाले अपने परिजनों के संपर्क में रहें।

इसे भी पढ़ें- रोज वैली चिटफंड मामले में तृणमूल कांग्रेस के तापस पॉल गिरफ्तार

हालांकि, निदेशालय की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि अचानक इस तरह की चेतावनी की वजह क्या है। इजरायल के लोगों के बीच भारत एक पॉप्युलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और हर साल हजारों इजरायली यहां घूमने आते हैं।

आपको बता दें, इजरायली नागरिको पर पहले भी भारत में हमला हो चुका है। साल 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के दौरान लश्कर-ए-तैयबा ने चबड हाउस पर हमला कर दिया था व साल 2013 में इजरायली रक्षा मंत्रालय के एक प्रतिनिधि की पत्नी दिल्ली के इजरायली दूतावास में अपनी कार के पास हुए ब्लास्ट में घायल हो गई थी।