इंडोनेशिया : अलर्ट के मद्देनजर विमान सेवाओं के मार्गों में परिवर्तन
Medhaj News 27 Dec 18,23:33:48 World
इंडोनेशिया के अनाक क्राकेटुआ ज्वालामुखी में सिलसिलेवार विस्फोटों के चलते अलर्ट स्तर बढ़ा दिया गया है और आसपास की उड़ान सेवाओं के मार्ग में फेरबदल किया गया है। बीबीसी के मुताबिक, ज्वालामुखी के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को एक्सक्लूजन जोन घोषित किया गया है।
इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा कि बार-बार ज्वालमुखी विस्फोट की वजह से अलर्ट का स्तर दो से बढ़ाकर तीन कर दिया गया है। बीएनपीबी के मुताबिक, ‘‘अनाक क्राकेटुआ की ज्वालामुखीय गतिविधि लगातार बढ़ रही है।’’ 22 दिसंबर को ज्वालामुखी विस्फोट से आई सुनामी में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि 22,000 से अधिक लोग लापता हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




