Kumbh 2019

क्रिसमस के अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक किया इराक का दौरा

Medhaj News 27 Dec 18,15:54:26 World

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया इराक में तैनात अमेरिका के सैनिकों को बधाई देने के लिए बुधवार को सभी को चौंकाते हुए इराक का दौरा किया। राष्ट्रपति के तौर पर यह ट्रंप की पहली इराक यात्रा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।



सीरिया और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले पर डोनाल्ड ट्रंप की काफी आलोचना हो रही थी, यही कारण है कि अब ट्रंप ने इस कदम से अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।







यहां इराक के बेस कैंप में पहुंच सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी नीति अमेरिका फर्स्ट की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा कि अमेरिका दुनिया की रखवाली का ठेका नहीं ले सकता। उन्होंने दूसरे देशों से भी जिम्मेदारियां बांटने के लिए कहा, इराक में तैनात अमेरिकी सैनिकों से अचानक मिलने पहुंचे ट्रंप ने युद्धग्रस्त सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले का बचाव किया और कहा कि इसमें कोई देरी नहीं होगी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”