Headline



दुबई में एक बड़ा सड़क हादसा, मृतकों में 8 भारतीय भी शामिल

Medhaj News 7 Jun 19,17:50:55 World

दुबई में हुई बस दुर्घटना में आठ भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि की गई है | दुबई में भारतीय दूतावास ने ट्वीट में कहा कि - 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के अनुसार अब तक यह पुष्टि की गई है कि दुबई बस दुर्घटना में 8 भारतीयों का निधन हो गया है | वाणिज्य दूतावास मृतक के कुछ रिश्तेदारों के संपर्क में है और दूसरों को उनके परिवारों को सूचित करने के लिए और जानकारी का इंतजार कर रहा है | वाणिज्यिक दूतावास की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बस दुर्घटना में मारे गए लोगों में राजगोपालन, फेरोज खान पठान, रेशमा फेरोज खान पठान, दीपक कुमार, जमालुद्दीन अर्कावेत्तिल, किरन जॉनी, वासुदेव और तिलकराम जवाहर ठाकुर शामिल हैं |





दुबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 6 जून को शाम 5.40 बजे एक बस दुर्घटना हुई जिसमें 31 यात्री सवार थे | पुलिस की ओर से बताया गया कि घटना मं 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं | रिपोर्ट के अनुसार चालक के बस से नियंत्रण खो देने के बाद गुरुवार की शाम को दुबई के शेख मोहम्मद बिन जायेद रोड पर रशीदिया मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक सिग्नल से भिड़ गई | हादसे में बस पूरी तरह से नष्ट हो गई |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?