क्या है Mastodon जिसकी लोकप्रियता Twitter को पड़ रही है भारी
पिछले 24 घंटों में ट्विटर की तुलना में एक काफी छोटी सोशल मीडिया साइट मैस्टोडॉन (Mastodon) पर भारतीय यूज़र्स की संख्या बढ़ रही है। इनमें से ज्यादातर लोग ट्विटर से हैं। इनकी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय हेगड़े के अकाउंट को रिस्टोर किया जाए. हेगड़े को कथित रूप से एक हेटफुल पिक्चर पोस्ट करने के आरोप में ट्विटर (Twitter) पर बैन कर दिया गया था। हेगड़े ने जर्मन वर्कर ऑगस्ट लैंडमासर की एक पिक्चर पोस्ट की थी जिसने कथित रूप से नाज़ी सैल्यूट करने से मना कर दिया था। इसके बाद तमाम ट्विटर यूज़र्स ने 6 नवंबर दोपहर से ट्विटर का 24 घंटे के लिए बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई. ये संख्या धीरे धीरे बढ़ने लगी और इसके विरोध में आल्ट न्यूज के को-फाउंडर प्रतीक सिन्हा, सोशल एक्टिविस्ट कविता कृष्णन, पत्रकार शिवम विज यहां तक कि जाने-माने संगीतकार विशाल डडलानी भी Mastodon से जुड़ गए।
सेल द इंटरनेट के फाउंडर निखिल पाहवा ने कहा कि ये घटना ट्विटर में मौजूद कमियों और जवाबदेही में कमी के कारण हुई है। उन्होंने कहा, ट्विटर को ये संदेश दिया जा रहा है कि आपका व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता. ट्विटर इंडिया पक्षपात करता है और राजनीतिक कारणों से बोलने की आज़ादी पर रोक लगाता है। हालांकि, ट्विटर इंडिया (Twitter India) ने इस आरोप को खारिज किया है. ट्विटर इंडिया ने ट्वीट किया कि चाहे पॉलिसी की बात हो, प्रोडक्ट फीचर या नियमों को लागू करने की बात हो ट्विटर ने कभी पक्षपात नही किया।
There’s been a lot of discussion this week about Twitter's perceived bias in India. To be clear, whether it's the development of policies, product features, or enforcement of our Rules, we are impartial and do not take action based upon any ideology or political viewpoint.

