BSF जवान कर रहा था पाक के लिए जासूसी, गिरफ्तार
पिछले महीने जहां डीआरडीओ का एक कर्मचारी जासूसी के आरोपों में पकड़ा गया था, वहीं मेरठ के एक जवान को लेकर भी ऐसा ही मामला सामने आया था | अब बीएसएफ के जवान पर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है | पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट पुलिस स्टेशन में बीएसएफ के 29वीं बटालियन में बतौर ऑपरेटर काम कर रहे जवान शेख रियाजउद्दीन के खिलाफ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का मामला दर्ज किया गया है | उसके पास से दो मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं |
बीएसएफ द्वारा पुलिस को दी सूचना के अनुसार आरोपित रियाजुदीन कुछ समय से बीएसएफ की अंदरुनी, बॉर्डर पर लगी तारबंदी, यहां के सड़क नेटवर्क, यूनिट के अफसरों के मोबइाल नंबर आदि की सूचना सोशल मीडिया के विभिन्न साधनों फेसबुक, मैसेंजर, वाट्सएप आदि से पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव के मिर्जा फैसल नामक व्यक्ति को दे रहा था।
लखनऊ टी-20 मैचः 6 नवंबर को सीएम और राज्यपाल भी उठाएंगे टी-20 मैच का लुत्फ
पुलिस ने बीएसएफ की 29 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राजकुमार की रिपोर्ट पर रियाजुदीन के खिलाफ 3/4 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 और 3 नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित इन दिनों ममदोट बीएसएफ कार्यालय में आॅपरेटर की ड्यूटी पर था। इससे पहले वह बॉर्डर भी तैनात रहा है। उससे दो स्मार्ट मोबाइल फोन और सात सिम भी बरामद हुए हैं।थाना ममदोट के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित शेख रियाजुदीन की वर्ष 2012 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। वह अप्रैल 2017 से फिरेाजपुर सेक्टर के ममदोट इलाके में तैनात था। इसी बीच, वह दो महीने के लिए विभागीय ट्रेनिंग और 2 महीने छुट्टी पर भी रहा। उसने कई सिम अपने साले और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर लिए हुए हैं। एसएचओ के अनुसार आरोपित के मोबाइल फोन और सिम टेक्नीकल जांच के लिए एफएसएल व साइबर क्राइम विशेषज्ञों के पास भेजे जाएंगे।




