चीन ने उठाया कश्मीर मुद्दा, जयशंकर ने कराया चुप
भारत के कश्मीर में धरा 370(Article 370) हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान अपने मित्र देशों से मदद की मांग कर चूका है। अगर कश्मीर मुद्दे की बात करें तो कोई भी देश पाकिस्तान(Pakistan) की इस विषय पर मदद करने के लिए सामने नहीं आ रहा है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर चीन के दौरे पर है। चीन पाकिस्तान का मित्र देश तो है ही साथ ही साथ वह पाकिस्तान का इस्तेमाल अपनी आर्थिक हालत को और भी मज़बूत करने के लिए करता है। तो इस बार भी वैसा ही हुआ जब दोनों की मुलाकात में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और राज्य का पुनर्गठन करने का मामला सामने आया तो विदेश मंत्री एस. जयशंकर(S. Jayshankar) ने कहा कि 'भारत ने जो फैसला लिया है वह उसके संविधान के तहत है और उससे न तो पाकिस्तान की सीमा पर कोई असर होता है और न ही चीन की।' चीन ने भारत के सामने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि इससे क्षेत्रीय अखंडता पर असर पड़ सकता है। साझा प्रेस वार्ता में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, ‘बातचीत के दौरान अक्साई चिन का मसला भी उठा, चीन को चिंता थी कि अनुच्छेद 370 की वजह से भारत-चीन की सीमा पर असर पड़ सकता है। लेकिन, उन्होंने साफ किया कि भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ असर नहीं डालेगा, इससे सिर्फ भारत के अंदर ही राज्य में असर होगा।'
EAM @DrSJaishankar and FM Wang Yi delivered remarks to the media delegations from both countries at the closing session 4th India China High Level Media Forum. @MEAIndia
Link to EAM’s remarks: https://t.co/v8GYsCYUe8 pic.twitter.com/VEMaWM7gAo




