Headline



क्या पाउडर में कैंसरकारक : जॉनसन एंड जॉनसन ने 33 हजार बेबी पाउडर वापस मंगा लिए

Medhaj News 19 Oct 19,20:06:19 World

जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson and johnson) बेबी पाउडर (Baby Powder) में कैंसरकारक (Cancer) एस्बेस्टस (Asbestos) के सबूत मिलने के बाद कंपनी ने बाजार से 33 हजार बेबी पाउडर की खेप वापस मंगा ली है | न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक, महीनों तक बेबी पाउडर में कैंसरकारक तत्व की मौजूदगी नकारने के बाद कंपनी ने अब 33 हजार बेबी पाउडर बाजार से वापस मंगा लिए हैं | कंपनी ने कहा है कि रेग्युलेटर को ऑनलाइन रिटेलर से खरीदे गए बेबी पाउडर सैंपल में क्राइसोटाइल एस्बेस्टस का पता चला है |





इस खबर के बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को 4.6 पर्सेंट गिर गए हैं | जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी को जैसे ही इस बात की खबर लगी, उसके #22318RB लॉट को वापस मंगा लिया | इस लॉट में करीब 33 हजार बेबी पाउडर की बॉटल थीं | कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक उसने अमेरिका में इस लॉट को एहतियात के तौर पर मंगाया है | कंपनी ने कहा है कि पिछले 40 साल में हजारों टेस्ट में कई इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि हमारे पाउडर में एस्बेस्टस नहीं है | कंपनी ने कहा कि हम अपने प्रोडक्ट की जांच कर रहे हैं |





अभी इस जांच में 30 दिन का और समय चल सकता है | गौरतलब हे कि कंपनी पर पहले भी यह आरोप लगते रहे हैं कि उसके बेबी पाउडर में कैंसरकारक तत्व मौजूद हैं | कंपनी के ऊपर 15 हजार से अधिक केस हैं, जिसमें कहा गया है बेबी पाउडर की वजह से मेसोथलिओमा हो गया जोकि एक आक्रामक कैंसर है | इसके लिए पाउडर में मिलाया गया एस्बेस्टस जिम्मेदार है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?