Headline


चीन ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाया

Medhaj News 22 Aug 19,17:41:05 World

चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जनरल क़मर जावेद बाजवा के नेतृत्व में पाकिस्तान सेना, पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को बनाए रखने में योगदान देना जारी रखेगी | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने पत्रकारों से अपनी नियमित वार्ता के दौरान कहा - हम मानते हैं कि जनरल बाजवा के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना पाकिस्तान की संप्रभुता, सुरक्षा हितों, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने में योगदान देना जारी रखेगी |





कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के बीच हाल ही में बाजवा के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है | चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि 'हमने पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले पर गौर किया है | गेंग ने कहा कि जनरल बाजवा चीनी सरकार और उसकी सेना के एक सच्चे और पुराने मित्र है और उन्होंने चीन और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सकारात्मक योगदान दिया है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl