इस महीने कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए
रविवार को पेट्रोल का दाम 8 पैसे प्रति लीटर घट गया | वहीं डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है | डीजल के भाव में भी 12 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है | डीजल के भाव लगातार दो दिनों से गिर रहे हैं | इस महीने में अब तक पेट्रोल 95 पैसे प्रति लीटर और डीजल 74 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है | उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह और भी सस्ता होगा | रविवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.91 रुपये और डीजल 65.26 रुपये है | मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 77.57 रुपये और डीजल 68.43 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 74.61 रुपये और डीजल 67.64 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 74.70 रुपये और डीजल 68.96 रुपये प्रति लीटर है |
एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ता किसी विशेष पंजीकृत नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा | हालांकि एसएमएस भेजने से पहले आपको किसी भी पेट्रोल पंप से डीलर कोड लेना होगा जोकि मैसेज भेजने से पहले जरूरी है | इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं | बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा | एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा |



