Headline



इमरान खान ने अमेरिका में महंगे होटल के खर्च से बचने के लिए उठाया ये कदम

Medhaj News 9 Jul 19,16:29:24 World

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 21 जुलाई से तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन में किसी मंहगे होटल में रुकने की अपेक्षा अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के आधिकारिक दूतावास में रुकने की इच्छा जताई है | डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जहां राजदूत असद मजीद खान के आवास पर रुकने से यात्रा पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है, वहीं अमेरिकी खुफिया सेवा और शहर के प्रशासन को यह विचार ज्यादा उचित नहीं लगा | अमेरिकी खुफिया सेवा अमेरिका में आते ही किसी अतिथि की सुरक्षा का जिम्मा ले लेती है, वहीं शहर प्रशासन को यह सुनिश्चित करना है कि इस दौरे से वाशिंगटन का परिवहन प्रभावित ना हो या शहर के लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित ना हो |





पाकिस्तान के राजदूत का आवास वाशिंगटन के डिप्लोमेटिक एन्क्लेव के मध्य में स्थित है, जहां भारत, तुर्की और जापान समेत कम से कम एक दर्जन देशों के दूतावास बने हैं | डॉन ने एक रिपोर्ट में कहा कि अतिथि राष्ट्राध्यक्ष वाशिंगटन में रुकने पर अमेरिका के अधिकारियों, नेताओं, मीडियाकर्मियों और विशेषज्ञ प्रतिनिधियों से कई बैठकें करते हैं | चूंकि आवास इन बैठकों के लिए पर्याप्त रूप से बड़ा नहीं है तो खान को अपने अतिथियों से मिलने के लिए सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले समय पर व्यस्त मार्गों से होते हुए पाकिस्तान दूतावास जाना होगा | इसके लिए उनके दल को इनमें से ज्यादातर दूतावासों के साथ-साथ अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो के आधिकारिक आवास पर भी जाना होगा |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित