चीन के शिनजियांग क्षेत्र में चीन फ़ोन में एक मैलवेयर इन्स्टॉल कर रहा
चीन के शिनजियांग क्षेत्र में बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स या ट्रैवेलर के फोन में चीन एक मैलवेयर इन्स्टॉल कर रहा है जिसकी वजह से उनके फोन में मौजूद सारे टेक्स्ट मैसेज का एक्सेस अथॉरिटीज़ को मिल जाता है | चीन के बॉर्डर गार्ड फोन को सीज़ कर लेते हैं और टूरिस्ट या ट्रैवेलर के फोन की कुछ खास फाइल्स को स्कैन कर लेते हैं | कहा जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके फोन में इस्लामिक आतंकवाद से जुड़ी कोई फाइल नहीं हो | इस स्मार्टफोन एप्लीकेशन फोन में मौजूद इमेज, ऑडियो फाइल्स, कॉल लॉग और मैसेज तक का एक्सेस दे देता है |

बताया जा रहा है कि जब ये पर्यटक देश छोड़कर वापस जाते हैं तो सुरक्षाकर्मी इस सॉफ्टवेयर या मैलवेयर को अन-इन्स्टॉल कर देते हैं | हाल में The Guardian के हाथ एक ऐसा स्मार्टफोन लगा जिसमें यह मैलवेयर इंस्टॉल था | इसके बाद न्यू यॉर्क टाइम्स, वाइस, Süddeutsche Zeitung और एक जर्मन ब्रॉडकास्टर एनडीआर ने इस मैलवेयर की पड़ताल की जिसमें इसके बारे में सभी डीटेल बाहर आई हैं | ऐप को इन्स्टॉल करने के साथ यह चीनी सरकार द्वारा संदिग्ध मानी जाने वाली 70 हज़ार से ज्यादा फाइल्स को स्कैन करता है | इसमें MP3 पिक्चर फाइल्स व आतंकी संगठनों को फोटो और वीडियोज़ भी शामिल हैं | चीन इन डेटा को बॉर्डर ऑफिस के लोकल इंट्रानेट के सर्वर पर स्टोर कर लेता है | हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं लगा है कि चीन इसके ज़रिए लोगों की मूवमेंट को भी ट्रैक कर रहा है या नहीं |








