इस्लामिक विद्वान का दावा, कश्मीर ही नहीं पाकिस्तान भी है भारत का हिस्सा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान थर-थर कांप रहे हैं और ये बात साबित होती है उनके उस बयान से जो अब से कुछ देर पहले उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की संसद में दिया है। इमरान खान को लगता है हिंदुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी का अगला निशाना पीओके है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इमरान खान पीओके पहुंचे थे। यहां सदन को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सच को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं। हमें रिपोर्ट्स मिली हैं कि ये PoK में भी आ सकते हैं। मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि अगर जंग जैसे हालात बने तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। अल्वी ने पाकिस्तानियों को सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए भड़काया।
इसपर ऑस्ट्रेलिया के चर्चित इस्लामिक स्कॉलर इमाम मोहम्मद तौहिदी ने पीएम मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने लोगों को यह कहकर स्तब्ध कर दिया कि कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370(Article 370) और अनुच्छेद 35ए हटाए जाने के बाद पाकिस्तान जिस तरह से विरोध जता रहा है वह सही नहीं है क्योंकि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। पाकिस्तान और कश्मीर दोनों ही भारत का हिस्सा हैं। हिंदू से मुस्लिम बन जाने पर यह तथ्य बदल नहीं जाता है कि भारत हिंदूओं की सरजमीं है। भारत तो इस्लाम से भी पुराना है और पाकिस्तान से भी। कृपया ईमानदार बनो।




