पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगाई
पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने बौखलाहट में भारत के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने का फैसला किया है | आपको बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर रोक लगा दी है | ऐसा करने का मतलब है कि अब भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद हो जाएगा | पाकिस्तान के ट्रेड बंद करने के फैसले से भारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच बातचीत तीन साल से बंद है | भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय कारोबार 18 हजार करोड़ रुपये का था | लेकिन पुलवामा हमले के बाद से इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट भी नहीं हो रहा | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) के प्रोफेसर राकेश जोशी का कहना है कि पाकिस्तान के फैसले से उसी के कारोबार पर असर पड़ने वाला है | एक्सपर्ट्स का मानना है इससे भारत के लोगों पर तो ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तन में कई जरूरी और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएंगी |

भारत, पाकिस्तान को चीनी, चाय, ऑयल केक, पेट्रोलियम ऑयल, कॉटन, टायर, रबड़, समेत 14 वस्तुओं का प्रमुख रूप से निर्यात करता है | वहीं भारत, पाकिस्तान से कुल 19 प्रमुख उत्पादों का आयात करता है | इन उत्पादों में अमरूद, आम, अनानास, फ्रेबिक कॉटन, साइक्लिक हाइड्रोकॉर्बन, पेट्रोलियम गैस, पोर्टलैंड सीमेंट, कॉपर वेस्ट और स्क्रैप, कॉटन यॉर्न जैसे उत्पाद शामिल हैं | दोनों देशों के बीच कारोबार अब भी बेहद कम है | 2018-19 में जुलाई-जनवरी के बीच दोनों देशों के बीच व्यापार मामूली बढ़ोतरी के साथ 1.122 अरब रहा था | 2015-16 में भारत का कुल व्यापार 641 अरब डॉलर रहा है | वहीं पाकिस्तान के साथ व्यापार मात्र 2.67 अरब डॉलर रहा |




