Headline


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक पहुंचे

Medhaj News 13 Jun 19,19:33:18 World

किर्गिस्‍तान के बिश्‍केक में आज से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन आयोजित हो रहा है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां के लिए गुरुवार दोपहर बिश्‍केक पहुंच गए हैं | गुरुवार को बिश्‍केक में शुरू हो रहे इस सम्‍मेलन में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पहली बार शामिल हो रहे हैं | वहीं चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनपिंग भी इसमें पहुंचे हैं | माना जा रहा है कि इस सम्‍मेलन में पीएम मोदी इन नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान पाकिस्‍तान के हवाई क्षेत्र का इस्‍तेमाल न करके मुंबई और ओमान के रास्‍ते बिश्‍केक पहुंचा | चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक रवाना हो गए थे | सम्मेलन के इतर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे | आम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक है | एससीओ का 19वां सम्मेलन किर्गिस्तान के बिश्केक में 13 से 14 जून तक चलेगा | एससीओ, चीन के नेतृत्व वाला आठ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा समूह है जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में शामिल किया गया था | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि किर्गिज गणराज्य में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में वैश्विक सुरक्षा स्थिति और आर्थिक सहयोग पर मुख्य जोर रहेगा | उन्होंने यह भी कहा कि इस मध्य एशियाई देश की उनकी यात्रा एससीओ के सदस्य देशों के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगी | उन्होंने कहा - क्षेत्र में बहुपक्षीय, राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने में हम एससीओ को विशेष महत्व देते हैं | भारत ने दो साल पहले एससीओ का पूर्ण सदस्य बनने के बाद इसके विभिन्न वार्ता तंत्रों में सक्रियता से भाग लिया है | पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने किर्गिज गणराज्य की अध्यक्षता को पूरा सहयोग दिया है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl