Headline



टॉप अमेरिकी सिनेटर ने पाकिस्तान पर निशाना साधा

Medhaj News 12 Oct 19,16:48:23 World

पाकिस्तान को तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों को समर्थन देना बंद करना होगा, यह बात कही यूएस सिनेटर मेगी हसन ने | आतंकवाद के मुद्दे को लेकर टॉप अमेरिकी सिनेटर ने पाकिस्तान पर निशाना साधा | हसन ने कहा - अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने में पाकिस्तान को अहम भूमिका निभानी है | आतंकवाद रोकना और वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी काम करना है | अमेरिकी सिनेटर मेगी हसन और क्रिस वैन हॉलेन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अधिकारियों के साथ मुलाकात की | मुलाकात में हसन ने कहा - आतंकी हमले और इसकी विचारधारा को फैलने से रोकने के लिए क्या किया जा सकता है इसको लेकर पाकिस्तानी लीडर्स के साथ बातचीत की गई | हसन ने कहा कि तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए पाकिस्तानी नेतृत्व से सीधे बातचीत करना बेहद जरूरी था | मेगी हसन और हॉलेन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा भी किया | हसन भारत में दोनों देशों के नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों को मजूबत करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ाने जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा करेंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?