15 मजदूरों को खदान से निकलने के लिए रेस्क्यू टीम हुई रवाना
कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों को बचाने की कोशिश 14वें दिन भी जारी है। अभी तक एनडीआरएफ की टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। 13 दिसंबर से मजदूर इसमें फंसे हुए हैं। 350 फीट गहरी इस खदान में करीब 70 फीट पानी भरा हुआ है। पानी निकालने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन, पंपों की क्षमता पर्याप्त ना होने की वजह से यह काम रोक दिया गया था। इस बीच बचाव दल के सदस्यों ने पहली बार कहा कि खदान से बदबू आ रही है। इसके बाद मजदूरों के जीवित रहने को लेकर चिंता बढ़ गई है।

शुक्रवार को भुवनेश्वर से गुवाहाटी के लिए एक विशेष एयरक्राफ्ट तैनात किया है | जो कि, एनडीआरएफ के जवानों और हाई पावर पंप समेत अन्य जरूरी उपकरणों के साथ भुवनेश्वर के लिए उड़ान भर चुका है | एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि खदान के लिए जाने वाले सड़क और अन्य स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है | आकलन किया जा रहा है कि बचाव कार्य के लिए और किन उपकरणों की आवश्यकता होगी | इससे पहले शनिवार को तलाशी और बचाव का काम रोक दिया गया था | क्योंकि खदान में पानी का स्तर कम होता प्रतीत नहीं हो रहा था |


