बांग्लादेश में रविवार की सुबह से मतदान शुरू
बांग्लादेश आम चुनाव के लिए रविवार की सुबह मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। इन चुनावों में जीत कर प्रधानमंत्री शेख हसीना के रिकॉर्ड चौथी बार देश की सत्ता संभालने की संभावना है। , इस बार भी मुकाबला बांग्लादेश की दो बेगमों (हसीना और जिया) के बीच होगा। कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक है। उसके उम्मीदवार निदर्लीय चुनाव लड़ रहे है। चुनाव के दौरान हिंसा की आशंका के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है।

संसद में कुल 300 सीटें हैं। हालांकि, चुनाव 299 सीटों पर हो रहा है। आज होने वाले संसदीय चुनाव में 10.41 करोड़ मतदाता 1,848 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सेना के हजारों जवानों समेत छह लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार दे रात तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




