Headline


आसमान से बरस रही है आग, लोगों का हाल बेहाल

Medhaj News 2 Jun 19 , 06:01:39 Ajab Gajab

पूरे भारत में भयंकर गर्मी का कहर जारी है | गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राजस्थान और विदर्भ में रेड अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है | पश्चिमी राजस्थान के चुरू में तो पारा 50.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भी पारा हाफ सेंचुरी लगा चुका है | देशभर में गर्मी के कारण 30 लोगों की मौत हो चुकी है | थार रेगिस्तान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है | मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में 3 जून के बाद गिरावट आ सकती है | मॉनसून भी एक हफ्ते की देरी से आएगा और सामान्य रहेगा |





उम्मीद है कि 6 जून के बाद बारिश हो सकती है | इस बीच, लखनऊ के मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिन में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है | मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पूर्वी क्षेत्रों और दक्षिणी प्रायद्वीप पर अगले 3-5 दिनों में गरज के साथ बारिश पड़ेगी | उन्होंने कहा - दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद नहीं है और अनुमान के मुताबिक यहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है | यह धीरे-धीरे कम हो सकता है |




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl