Independence day को Republic Day समझने की भूल दिल्ली पुलिस से भी हो सकती है
हम नें भी कभी न कभी स्कूल में अक्सर 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस और 15 August को गणतंत्र दिवस समझने की भूल की होगी। दिल्ली पुलिस से भी यह भूल हो गयी है जिसके कारण उसे देश की राजधानी में होने के कारण कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली पुलिस की दक्षिण जिले की यूनिट ने स्वतंत्रता दिवस के चलते कुछ दिशा-निर्देशों को लेकर लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें एक चूक हुई और स्वतंत्रता दिवस के स्थान पर गणतंत्र दिवस लिख दिया गया।
इस कारण दिल्ली पुलिस के खिलाफ याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई है। यह याचिका को चीफ जस्टिस डीएन पांडे और जस्टिस सी हरिशंकर की डीविजन बैंच के समक्ष आई है। इस मामले को बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध (listed) किया गया है। ऐसा इस लिए होता है क्योकि हम समझते है कि देश पहले आज़ाद हुआ होगा तभी संविधान लागु हुआ होगा, यह ठीक भी है। पर यह अलग-अलग सालों में हुआ है इस वजह से 26 जनवरी को गड्तंत्र दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। याचिका को लेकर मनजीत सिंह ने इसे दिल्ली पुलिस की भारी चूक करार दिया है। याचिका के बाबत उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मानवीय चूक से ये जाहिर होता है कि दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारी एडवाइजरी जारी करने से पहले उस पर पूरी तरह ध्यान नहीं देते, वरना इस तरह की गलता होने का कोई सवाल ही नहीं होता।









