वीडियो में गाय फील्ड पर फुटबॉल खेलती नजर आ रही
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गाय फील्ड पर फुटबॉल खेलती नजर आ रही है | जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा | इस वीडियो को लेकर लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं | वीडियो को ध्यान से देखें तो आप पाएंगे कि शुरुआत में गाय एक फुटबॉल पर कब्जा जमा लेती है | गेंद को अपने कब्जे में लेने के गाय किसी को अपने पास नहीं आने देती | फील्ड पर मौजूद कुछ लड़के उसका ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं लेकिन गाय गेंद को अपने से दूर नहीं जाने देती | थोड़ी देर में वह अपने पैरों से गेंद को धीरे-धीरे आगे बढ़ाती है, इसी बीच एक लड़का उसके पास आकर गेंद को दूर ले जाने की असफल कोशिश करता है लेकिन गाय पलटकर हुंकार भरती है जिससे वह अपनी जान बचाकर भागता है | गाय गेंद पर फिर से कब्जा जमा लेती है | एक बार फिर से लड़के उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं, इस बार वे सफल हो जाते हैं | फिर क्या था? गेंद इधर से उधर, और गाय गेंद के पीछे-पीछे कभी इस ओर तो कभी उस छोर पर भागकर जाती हैं और वह अपनी कोशिश में सफल हो जाती है | गेंद को एक बार फिर से कब्जाने में सफल होती है | यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है | कई ट्विटर हैंडल से ट्वीट और रिट्वीट किया जा चुका है | आप भी इस वीडियो को देखकर लोटपोट हो जाएंगे |
This is the funniest thing you will see today! pic.twitter.com/Kfz08Dka3Z
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) 1 July 2019









