Headline


पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन ने पिता को मुखाग्नि दी

Medhaj News 25 Aug 19 , 06:01:39 India

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर कर दिया गया है | अरुण जेटली के बेटे रोहन ने पिता को मुखाग्नि दी | अरुण जेटली का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया | इस मौके पर बीजेपी से सभी दिग्गज नेता निगम बोध घाट पर मौजूद रहे | अंतिम संस्कार से पहले अरुण जेटली का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय (BJP Headquarter) में रखा गया था | अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को सेना के ट्रक में राजकीय सम्मान के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंचा था | गौरतलब है कि जेटली का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह दिल्ली के एम्स में 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया था | सांस लेने की तकलीफ की शिकायत के बाद अरुण जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था | यहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और उन्हें बाद में लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखना पड़ा |





निधन के बाद जेटली के पार्थिव शरीर को दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया था | जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए | विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं तथा उनके प्रशंसकों ने जेटली को अंतिम विदाई दी | जेटली का पार्थिव शरीर कांच के ताबूत में रखा गया | नेताओं ने इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित किये और पुष्पचक्र चढ़ाया., राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और एस. जयशंकर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित विभिन्न नेताओं ने जेटली को अंतिम विदाई दी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl