नवंबर के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा- सुब्रमण्यम स्वामी
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी (subramanian swamy) अयोध्या के दौरे पर हैं | रविवार को दौरे के दूसरे दिन उन्होंने रामलला के दर्शन किए | आज ही उनका जन्मदिन भी है, जिसे मनाने के लिए वह अयोध्या गए हैं | इस दौरान उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा | सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के संबंध में स्वामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राम मंदिर के पक्ष में आएगा | अयोध्या में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आज दूसरे दिन सुबह रामलला का दर्शन किए | उन्होंने इस दौरान कहा कि पूजा करने का अधिकार मूलभूत अधिकार है, इसे कोई छीन नहीं सकता है | साथ ही जो व्यवस्था जन्म स्थान पर बनी हुई है, वहां से मंदिर को हटाया भी नहीं जा सकता है |
सुब्रमण्यम स्वामी अपना जन्मदिन आज पूजा-पाठ, हवन और गौसेवा के साथ संतों के बीच मना रहे हैं | इससे पहले डा. सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को अयोध्या में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान डा. स्वामी ने कहा कि इससे पूर्व सन् 1994 में भी जब देश में नरसिम्हा राव की सरकार थी। उस समय भी जब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि विवादित भूमि के विषय में सरकार का क्या मत है तो कहा गया था कि अधिग्रहित की गई भूमि सरकार की है। यदि न्यायालय उसे मंदिर के लिए देता है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम के जेल जाने के सवाल पर कहा कि अभी देखते जाएं, कांग्रेस के कई बड़े घोटालेबाज नेता इसी प्रकार जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे।







