नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की से मथुरा-वृदांवन की गलियों में हर ओर यहीं गूंज
'नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की' मथुरा-वृदांवन की गलियों में हर ओर यहीं गूंज है | मथुरा में आज जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है | देश-विदेश से कान्हा का एक झलक के लिए भक्त यहां पहुंच रहे हैं | इस पावन मौके पर सीएम योगी भी शिरकत करने के लिए आज (शनिवार) को मथुरा पहुंचेंगे |
जन्माष्टमी (janmashtami) के मौके पर मथुरा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में शनिवार को सुबह-सुबह आरती की गई | पूरी मथुरा, वृंदावन, गोकुल नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है | जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं |
हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी के त्यौहार के मद्देनजर पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है | पूरी मथुरा, वृंदावन, गोकुल नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है | जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं | हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी के त्यौहार के मद्देनजर पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है |
























