झारखंडः गोड्डा में धंसी कोयला खदान! 50 मजदूरों समेत कई गाड़ियों के फंसे होने की आशंका
झारखंड के गोड्डा जिले में कोयला खदान धंसने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। कोयला खदान धंसने की वजह से 35 डंपर गाड़ियों के फंसे होने की आशंका है। इसके साथ ही इसमें सवार 40 से 50 मजदूरों के भी फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल पर NDRF की टीम पहुंच गई है। एनडीआरएफ की टीम लगातार मजदूरों को बचाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए शीतलपुर स्थित ईसीएल मुख्यालय से से अतिरिक्त पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हालांकि, बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है।
बता दें, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) की राजमहल परियोजना में महालक्ष्मी आउटसोर्सिंग कंपनी में कर्मचारी रात में खदान में काम कर रहे थे। खदान में 200 फीट तक डीप माइनिंग चल रही है। तभी पूरा मलबा ढह गया। इस वजह से खदान के अंदर जाने का रास्ता बंद हो गया। हादसे में करीब 40 से ज्यादा मजदूर फंस गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, काम करने वाले ज्यादा मजदूर ठेका मजदूर है।
वहीं सीएम रघुवर दास हालात पर नजर बनाए रखे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव काम में तेजी
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...
