लखनऊ में कमलेश की हत्या, शहर उपद्रव में
हिन्दू समाज के कमलेश तिवारी जो कभी मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पड़ी करने के बाद चर्चा में आये थे , 1 साल तक जेल में रहे ,आज उनकी, उनके आफिस में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई ,जिसके फलस्वरूप कुछ उपद्रव हुआ लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। मेधज न्यूज़ देश हित मे स्थान आदि का वर्णन नही कर रहा है।अन्देशा है उनकी हत्या में isis का हाथ है। क्योकि गुजरात में पकड़े गये 2 संदिग्ध ने ये कुबूल किया था कि कमलेश की हत्या की तैयारी है । मगर लखनऊ पुलिस और प्रशासन चिर निंद्रा में तल्लीन था।
हत्यारो ने कमलेश के यहां चाय पी और धारदार हथियार से पहले गला रेता फिर गोली मार दी। हत्यारे भगवा वस्त्र में थे मिठाई के डिब्बे में हथियार लाये थे ,ऐसा लगता है हत्यारे श्री कमलेश को पहले से जानते है। क्योंकि उन्होंने कमलेश से फ़ोन पर भी कई बार बात की थी। cc tv फुटेज में हत्यारों की फ़ोटो कैद हुई है। हम जनता से अपील करते है। सोशल मीडिया और अफवाहों पर ध्यान न दे ,सयम रखे। dgp उत्तर प्रदेश ने हत्यारे को 48 घण्टे में पकड़ने का दावा किया है।


