Headline


बंदूक से गोली न चलने के बाद नीतीश कुमार सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर

Medhaj News 22 Aug 19 , 06:01:39 India

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के अंतिम संस्कार में सलामी के दौरान एक भी बंदूक से गोली न चलने के बाद नीतीश कुमार सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है | अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है | तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के अंतिम संस्कार के राजकीय सम्मान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 21 बंदूकों की सलामी दी जा रही थी, लेकिन उनमें से एक भी बंदूक नहीं चल सकी | नीतीश जी 14 वर्ष से गृहमंत्री भी हैं, लेकिन इसपर मुंह नहीं खोलेंगे | शर्मनाक है |





दरअसल, कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर लगातार आलोचना का सामना कर रही बिहार पुलिस के लिए बुधवार को उस समय शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में सलामी के दौरान एक भी राइफल से गोली नहीं चल पाई | डॉ. जगन्नाथ मिश्र का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होना था | इसकी घोषणा भी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी, लेकिन अंत्येष्टि के दौरान पुलिस की एक भी राइफल काम न करने से हास्यास्पद स्थिति पैदा हो गई | इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने अब जांच के आदेश दिये हैं | ज़िले के पुलिस अधीक्षक एम के चौधरी का कहना है कि हो सकता है कि मौसम के कारण ये हथियार काम नहीं किये हों, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl