Kumbh 2019

आतंकियों की भाषा बोला पाकिस्तान, करतारपुर का नाम खालिस्तान स्टेशन रख देना चाहिए

Medhaj News 15 Mar 19 , 06:01:39 India

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है | शुक्रवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकियों की भाषा बोली है | पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कहा है कि करतारपुर का नाम खालिस्तान होना चाहिए | पाक रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने एक टीवी चैनल से करतारपुर कॉरिडोर मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि -करतारपुर का नाम खालिस्तान स्टेशन रख देना चाहिए | पुराना शेख राशिद होता तो खालिस्तान स्टेशन रख देता उसका नाम | अब मैं जिम्मेदार हूं इसलिए इस पर मैं विदेश मंत्रालय से बात करुंगा |





करतारपुर कॉरीडोर सिखों के लिए सबसे पवित्र जगहों में से एक है | करतारपुर साहिब सिखों के प्रथम गुरु, गुरुनानक देव जी का निवास स्‍थान था | गुरू नानक ने अपनी जिंदगी के आखिरी 17 साल 5 महीने 9 दिन यहीं गुजारे थे | उनका सारा परिवार यहीं आकर बस गया था | इस लिहाज से यह पवित्र स्थल सिखों के मन से जुड़ा धार्मिक स्थान है | उनकी याद में यहां पर एक गुरुद्वारा बनाया गया | इसे ही करतारपुर साहिब के नाम से जाना जाता है | यह जगह लाहौर से 120 किलोमीटर दूर है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?