कार निर्माता कंपनी मारुती इस फेस्टिव सीजन दे रही है बड़ी छूट
वाहन बनाने वाली मारुति सुजुकी इंडिया(Maruti Suzuki) और टाटा मोटर्स(Tata Motros) की यात्री वाहन खंड में घरेलू बाजार हिस्सेदारी इस साल अप्रैल-अगस्त में कम हुई है। इसी बिक्री में कमी के चलते मारुती दे रही है बड़ी छूट। इंडियन फेस्टिवल सीजन आ गया है और ऑटो सेक्टर अभी भी स्लोडाउन से उबरा नहीं है। ऐसे में रिटेल डिमांड बढ़ाने के लिए ऑटोमेकर्स ग्राहकों के सामने अच्छे ऑफर्स रख रहे हैं, ताकि फेस्टिव सीजन में थोड़ी राहत मिल सके। ऑटोमेकर्स के लिए यह सीजन इसलिए बहुत अहम है क्योंकि सालाना बिक्री की एक तिहाई खरीद इसी सीजन में होती है।
भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki भी अपनी गाड़ियों पर इस फेस्टिव सीजन में काफी भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मारुति फिलहाल अपनी गाड़ियों पर 40,000 से लेकर 100,000 तक की छूट दे रही है। इसके आलावा कंपनी कॉमर्शियल बैंकों से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रेपो रेट में कट लाने की बिना पर ऑटो लोन के रेट में थोड़ी कमी लाने का आग्रह भी कर रही है, ताकि कस्टमर्स नई गाड़ियां खरीदने के लिए ऑटो लोन ले सकें।
मारुति सुजुकी भी गाड़ियों की कम बिक्री का दंश झेल रही है. पिछले महीने यानी अगस्त में कंपनी के होलसेल या फैक्टरी डिस्पैच में 36% तक की कमी आई, कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 94,728 यूनिट बेचे. जुलाई, 2017 के बाद यह तीसरी बार है जब कंपनी ने 1 लाख से कम गाड़ियां बेची हों। बता दें कि साल 2018 के फेस्टिव सीजन में ऑटो सेल्स उसके पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा खराब रही थी। Infrastructure Leasing & Financial Services Ltd (IL&FS;) के बैंकरप्सी के बाद कस्टमर्स ने शोरूम्स से दूरी बना ली थी। ऐसे में कंपनियां इस साल के प्रदर्शन में सुधार देखना चाहती हैं।









