सोना खरीदने का प्लान है तो जान लें नए दाम
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आई तेजी के चलते घरेलू बाजार में सोने (Gold Spot Price Today) की कीमतें फिर से बढ़ गई है | मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Gold Spot Price in Delhi) में 24 कैरेट सोने की कीमतें 80 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ गई है | वहीं, इंडस्ट्री डिमांड बढ़ने से घरेलू बाजार में चांदी भी महंगी हो गई है | एक किलोग्राम चांदी (Silver Price in Delhi) के दाम 101 रुपये तक बढ़ गए है | एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये (Indian Rupee) में आई मज़बूती ने सोने से कीमतों में बड़ी तेजी को थाम दिया है | दरअसल अमेरिका और चीन के बीच 'ट्रेड वॉर' (Trade War) को लेकर भी अनिश्चितता बरकरार है | इसीलिए, मंगलवार की सुबह दुनियाभर में सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला |
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 फीसदी वाले सोने (Gold Price Today) की कीमतें 38709 रुपये प्रति दस ग्राम से बढ़कर 38,789 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है | इस दौरान सोने की कीमतों में 80 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है | इससे पहले सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,879 रुपये से गिरकर 38,718 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था | मंगलवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,463 डॉलर प्रति औंस और चांदी 16.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया | दिल्ली सर्राफा बाजार (Silver Spot Price in Delhi) में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 45,725 रुपये से बढ़कर 45,826 रुपये पर पहुंच गई है | औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की खरीदारी में तेजी के चलते चांदी के भाव में यह तेजी देखी गई है |



