1 दिसंबर से ये बदलाव आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकते हैं
1 दिसंबर से बदलाव होने जा रहा है | ये ऐसे बदलाव हैं, जो आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकते हैं | रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया जैसी देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियां 1 दिसंबर से कॉल दरें और डाटा पैक महंगा हो रहा है | यानि अब टैरिफ प्लान पहले की तुलना में मंहगे होंगे | फिलहाल कंपनियों ने कितनी बढ़ोतरी की है इस विषय में खुलासा नहीं किया है | हालांकि ऐसा करने के संकेत पहले ही टेलीकॉम कंपनियों ने दे दिए थे | माना जा रहा है घाटे से उबरने के लिए कंपनियों ने कदम उठाया है | इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) 1 दिसंबर से जीवन बीमा पॉलिसी से जुड़ा नया नियम लागू करने जा रहा है | इस कदम से जीवन बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 15 फीसदी तक महंगा हो सकता है और गारंटीड रिटर्न भी कम होगा | ये नियम 1 दिसंबर 2019 से पहले बेची गई पॉलिसी पर प्रभावी नहीं होगा | पॉलिसी के बीच में बंद होने के पांच साल के भीतर उसे अब रिन्यू भी करा सकेंगे |
अभी इसकी अवधि दो साल है | आईडीबीआई बैंक ने एटीएम ट्रांजेक्शन से जुड़े नियम में एक बदलाव किया है | नए नियम के मुताबिक अगर IDBI बैंक का कोई ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से लेनदेन करता है और कम बैलेंस के वजह से लेनदेन फेल हो जाता है तो उसे 20 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन अतिरिक्त देना होगा | ये नियम 1 दिसंबर से प्रभावी हो रहा है | अब ग्राहकों को बैंकों में 24 घंटे NEFT की सुविधा मिलने जा रही है | 1 दिसंबर से पहले तक NEFT सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ही किया जा सकता था | जनवरी से इस पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क भी खत्म कर दिया जाएगा | रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग के निदेशक की तरफ से से राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा करने का सर्कुलर जारी किया गया है | एक दिसंबर से इस सर्कुलर के मुताबिक इन ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाने लेने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे |




