त्योहारी मांग आने से सोने में तेजी
आभूषण निमार्ताओं द्वारा त्योहारी मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी देखी गयी। बीते सप्ताह सोना 50 रुपये चमककर सप्ताहांत पर 39,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 425 रुपये उछलकर 46750 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 16.40 डॉलर चढकर 1504.60 रुपये प्रति दस ग्राम पर और दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 17 डॉलर चमककर 1510.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
चांदी हाजिर भी 0.28 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त लेकर 17.53 डॉलर प्रति औंस पर रही। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपये की छलाँग लगाकर 39,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ सप्ताहांत पर 39,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये गिरकर 30,200 रुपये के भाव पर रही। चाँदी हाजिर 425 रुपये चमककर 46,750 रुपये प्रति किलोग्राम रही। चाँदी वायदा मात्र 13 रुपये की बढ़त पर 45,530 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली सप्ताह के दौरान स्थिर रहे और यह क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा पर पड़े रहे।

