Headline

Kumbh 2019

जल्द देखने को मिल सकता है Mahindra Thar का नया अवतार

Medhaj News 11 Apr 19 , 06:01:39 Business & Economy

देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी थार के नेक्सट जेनरेशन को लांच करने जा रही है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर ​दी है। टेस्टिंग के दौरान नई Mahindra Thar को कई बार स्पॉट किया गया है। नई थार में कंपनी कई बदलाव किया है, सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन और पावर में किया गया है। टेस्टिं के दौरान तो महिंद्रा थार नजर आई है उसे कवर किया गया है, लेकिन बॉडी वर्क को साफ तौर पर देखा जा सकता है। कंपनी ने थार के नए वर्जन को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा चौड़ा बनाया है। इसके अलावा नई थार पहले से ज्यादा आधुनिक दिख रही है।





हालांकि इसके डिजाइन फ्रेम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इसके अलावा इसमें नया बम्फर, नए डोर, हैंडल, हेडलाइट, टेल लाइट्स आदि को शामिल किया गया है। दरवाजों के हैंडल को थोड़ा नीचे पोजिशन दिया गया है। एक्सटीरियर के अलावा इस एसयूवी के इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड और नए सीट्स को शामिल कर सकती है।पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mahindra Thar में 2.6 लीटर और 2.5 लीटर डीजल यूनिट दी जाएगी, जिसमें 2.6L इंजन 63bhp की पावर और 193Nm का टॉर्क जनरेट करता है औप 2.5 लीटर इंजन 105bhp की पावर और 247Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माना जा रहा है नई महिंद्रा थार सिर्फ एक डीजल इंजन विकल्प के साथ आ सकती है, जिसमें 2.0 लीटर यूनिट दी जाएगी और ये अप्रैल 2020 से अपकमिंग BS-VI उत्सर्जन मानकों से लैस होगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा