पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट
पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में पिछले तीन दिन से बदलाव का सिलसिला जारी है | शनिवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल का दाम 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है | पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Price) के दाम में कमी आना है | 3 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है | इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है | दूसरी ओर दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में डीजल का भाव 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है | कोलकाता में डीजल की कीमतें 6 पैसे प्रति लीटर घटी हैं |

शनिवार को ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 71.77 रुपये, 77.46 रुपये, 74.50 रुपये और 74.57 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है | वहीं दूसरी ओर ग्राहकों को चारों महानगरों में डीजल के लिए क्रमश: 65.09 रुपये, 68.26 रुपये, 67.50 रुपये और 68.79 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ेंगे | अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं | SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से सूचित किया जाएगा | इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं | बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा | एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा |

