RBI ने इस बैंक के बड़े अधिकारी की सैलरी पर लगायी रोक
नियमों की अनदेखी करने पर RBI ने इक्विटास बैंक (Equitas Small Finance Bank) के एमडी व सीईओ की सैलरी देने पर रोक लगा दी है। साथ ही RBI ने अपने अगले आदेश तक बैंक को कोई भी नई ब्रांच नहीं खोलने का आदेश दिया है। RBI की ओर से जारी नियमों के मुताबिक, स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस पाने वाली कंपनी को 3 साल के अंदर IPO लाकर शेयर बाजार में लिस्ट करना होगा. लेकिन इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाई। इसीलिए RBI ने सख्ती दिखाते हुए बैंक के नए ब्रांच खोलने और MD और CEO की सैलरी पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की शुरुआत 5 सितंबर 2016 को हुई थी। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस फैसले ग्राहकों पर कोई भी असर नहीं होगा। बैंक अपना काम नियमित तौर पर जारी रखेंगे। बैंक में जमा ग्राहकों का पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है।
स्मॉल फाइनेंसियल बैंक अन्य कॉमर्शियल बैंकों की तरह ही है, लेकिन इसका दायरा अन्य बैंकों की अपेक्षा छोटा होता है। इस बैंक का 75 फीसदी बिजनेस प्राथमिकता पर आधारित होता है, जिसमें कृषि के क्षेत्र का दायरा ज्यादा होता है। खासकर उन क्षेत्रों में इसकी प्राथमिकता अधिक होती है जहां पर बड़ें बैंकों की उपस्थिति नहीं के बराबर है। इस बैंक से छोटे कारोबारी, किसानों और असंगठित क्षेत्र के लोगों को 2-3 फीसदी तक सस्ता कर्ज दिया जाता है। आरबीआई ने स्मॉल फाइनेंस बैंक को पैसा जमा करने और लोन देने की भी अनुमति दी है। दरअसल यह बैंक उन इलाकों में अपना कारोबार करते है जहां पर बड़े बैंकों की पहुंच न के बराबर है।

