दाल पर लग सकती है स्टॉक लिमिट
दाल (Pulses Price Soar) की बढ़ती कीमतों को काबू करने की तैयारी कर रही है | CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक त्योहारी सीजन (Festival Season) में अगर दाल (Pulses Price) की कीमतें काबू में नहीं रहती है तो सरकार तूर (Tur Pulses) और मूंग की दाल पर स्टॉक लिमिट लगा सकती है | तूर दाल की कीमत दिल्ली में 97 रुपए किलो हो गई है | वहीं, अमृतसर में 95 रुपये और जम्मू में 100 रुपये पर पहुंची गई है | जबकि मूंग दाल की कीमत मुंबई में 96 रुपये, दिल्ली में 90 रुपये और उत्तर प्रदेश में 90 रुपये हो गई है |
सरकार जल्द तूर और मूंग दाल पर स्टॉक लिमिट लग सकती है | दाल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सरकार ये फैसला लेने की तैयारी में है | सरकार ने सभी व्यापारियों को दाल अक्टूबर के महीने में ही आयात करने के निर्देश दिए | सरकार ने इस साल 6 लाख टन दाल आयात का कोटा तय किया है | कई व्यापारियों का स्टॉक अभी तक भारत के पोर्ट पर पहुंचा नहीं है | अगर व्यापारी अक्टूबर में दाल का आयात पूरा नहीं करते तो व्यपारियों को भविष्य में दाल आयात का कोटा नहीं दिया जाएगा |

