अरविन्द केजरीवाल अगले 5 सालों में दिल्ली वालों को देंगे 24 घंटे पानी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए पानी को लेकर बड़ा तोहफा दिया है। कुछ दिन पहले बिजली को लेकर किए ऐलान के बाद अब पानी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि E,F,G, H केटेगरी के लोगों का ( 10.5 लाख उपभोक्ता) 100% प्रिंसिपल अमाउंट 31 मार्च तक माफ़ होगा, A और B कैटगेरी वाले उपभोक्ताओं 100% लेट पेमेंट सरचार्ज माफ होगा. C कैटेगरोी वाले 100% और 50 प्रिंसिपल अमाउंट माफ़ होगा और डी कैटेगरी वालों 100% और 75% प्रिंसिपल अमाउंट माफ़ होगा। यह योजना 30 नवंबर तक लागू होगी और जिनके घर में नए मीटर है उन पर यह योजना लागू होगी। इसी सिलसिले में सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पिछली सरकारों की तुलना करते हुए कहा- ''पहले दिल्ली में पानी का बिल आता था, पानी नहीं... अब दिल्ली में पानी आता है, बिल नहीं... अगले 5 साल में दिल्ली के हर घर को 24 घंटे साफ़ पीने का पानी मिलेगा''
दिल्ली एक ऐसा राज्य है जो पहाड़ों से सटा हुआ है। पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध होने के कारण दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल यह बात कह पा रहे है। उन्होंने ज़रूरी संसाधन जो पानी को संचित करने में उपयोगी होंगे जिससे आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को पानी की किल्लत से बचाया जा सके। जलवायु परिवर्तन से राष्र्ट्र को तो खतरा है ही साथ ही जमीन के नीचे घटते वाटर लेवल से भी निपटना अब जरुरी हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि इससे जल बोर्ड को 600 करोड़ रुपये की आमदनी होगी और इसके लिए सभी उपभोक्ताओं को चिट्ठी लिखकर अपील करेंगे कि हर कोई अपना बकाया चुका दें. उन्होंने बताया कि 13.5 लाख कस्टमर जिनका कुल बकाया है, 23.73 लाख कुल कस्टमर हैं. 2500 करोड़ रुपये घरेलू और 1500 करोड़ रुपये कमर्शियल प्रिंसिपल अमाउंट बकाया है।























